scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमखेलखेलो इंडिया ट्राइबल खेल : कर्नाटक का दबदबा बरकरार, दस से अधिक स्वर्ण जीते

खेलो इंडिया ट्राइबल खेल : कर्नाटक का दबदबा बरकरार, दस से अधिक स्वर्ण जीते

Text Size:

रायपुर, 27 मार्च (भाषा) कर्नाटक ने तरणताल में शानदार प्रदर्शन के दम पर पहले खेलो इंडिया ट्राइबल खेलों में अपना दमदार प्रदर्शन जारी रखा जबकि मेजबान छत्तीसगढ ने शुक्रवार को एक रजत और दो कांस्य पदक जीते ।

कर्नाटक के लिये मणिकांता एल ने एक बार फिर प्रभावी प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और एक रजत पदक और अपने खाते में डाला ।

कर्नाटक ने तीसरे दिन तक 13 स्वर्ण, पांच रजत और एक कांस्य पदक जीत लिया था । ओडिशा छह स्वर्ण, दो रजत और नौ कांस्य पदक जीतकर दूसरे स्थान पर है जबकि असम ने दो स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक जीत लिये हैं ।

छत्तीसगढ और त्रिपुरा छह छह पदक जीतकर सातवें स्थान पर हैं ।

छत्तीसगढ के लिये अनुष्का भगत ने तीसरा रजत पदक जीता । वह महिलाओं की 50 मीटर ब्रीस्टस्ट्रोक में दूसरे स्थान पर रही । वहीं निखिल काल्को ने पुरूषों की 50 मीटर ब्रीस्टस्ट्रोक में दूसरा कांस्य पदक हासिल किया । न्यासा पाइक्रा ने 100 मीटर बटरफ्लाइ में कांस्य पदक जीता ।

खेलो इंडिया ट्राइबल खेलों के पहले चरण में 30 प्रदेश और केंद्रशासित प्रदेशों के 3800 प्रतियोगी भाग ले रहे हैं।

अरूणाचल प्रदेश और महाराष्ट्र ने शुक्रवार को स्वर्ण पदकों का खाता खोला । अरूणाचल के लिये अनाइ वांगसू ने भारोत्तोलन में महिलाओं के 58 किलोवर्ग में स्वर्ण पदक जीता जबकि तन्वी धुर्वे ने महाराष्ट्र के लिये महिलाओं की 100 मीटर बटरफ्लाइ में पीला तमगा अपने नाम किया ।

कर्नाटक की मेघांजलि ने महिलाओं की 50 मीटर ब्रीस्टस्ट्रोक में तीसरा स्वर्ण पदक जीता । अनुष्का भगत दूसरे स्थान पर रही ।

भारोत्तोलन में अरूणाचल के रिचिन चोंगरूजु ने पुरूषों के 79 किलोवर्ग में स्वर्ण पदक जीता जबकि मिजोरम के लाल्फाकावमा को रजत और जैब वान्लात्लुआंगा को कांस्य पदक मिला ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments