scorecardresearch
Sunday, 1 March, 2026
होमखेलकेरल के मुख्यमंत्री ने विश्व चैम्पियनशिप का कांस्य जीतने के लिए प्रणय को बधाई दी

केरल के मुख्यमंत्री ने विश्व चैम्पियनशिप का कांस्य जीतने के लिए प्रणय को बधाई दी

Text Size:

तिरूवनंतपुरम, 27 अगस्त (भाषा) केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने रविवार को भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय को डेनमार्क में विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतने के लिए बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि राज्य के उभरते एथलीट प्रणय की उपलब्धि से प्रेरणा लेंगे।

प्रणय ने विश्व चैमपियनशिप के पुरुष एकल सेमीफाइनल में थाईलैंड कुनलावुत वितिदसर्ण से तीन गेम में हारकर कांस्य पदक से संतोष किया। इससे भारत का 2011 के बाद से विश्व चैम्पियनशिप में एक पदक जीतने का रिकॉर्ड कायम रहा।

हार के बावजूद प्रणय के लिए यह एक शानदार उपलब्धि थी क्योंकि वह विश्व चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाले पांचवें भारतीय पुरुष एकल खिलाड़ी बने।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments