scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमखेलकेरल ब्लास्टर्स का सुपर कप में बेंगलुरु एफसी से सामना, तीन अप्रैल से शुरू होगा टूर्नामेंट

केरल ब्लास्टर्स का सुपर कप में बेंगलुरु एफसी से सामना, तीन अप्रैल से शुरू होगा टूर्नामेंट

Text Size:

नयी दिल्ली, सात मार्च (भाषा) इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) शील्ड विजेता मुंबई सिटी एफसी को तीन अप्रैल से होने वाले सुपर कप टूर्नामेंट के लिए मंगलवार को चेन्नइयिन एफसी, नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी और आईलीग की एक टीम के साथ एक ग्रुप (ग्रुप डी) में रखा गया है। इस टूर्नामेंट का आयोजन पहली बार केरल में होगा जिसका ड्रा मंगलवार को निकाला गया।

पिछले सप्ताह बेंगलुरु एफसी के खिलाफ केरल ब्लास्टर्स की टीम विवादित रूप से हार का सामना करने के बाद आईएसएल से बाहर हो गयी थी।  यह दोनों टीम सुपर कप में एक ही साथ ग्रुप एक में है।  इस ग्रुप में आईलीग चैम्पियन राउंड ग्लास पंजाब की टीम भी है।  

टूर्नामेंट में खिताब के लिए सोलह टीमों के बीच मुकाबला होगा जिसमें विजेता को महाद्वीपीय स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा।

सुपर कप की विजेता टीम एएफसी (एशियाई फुटबॉल परिसंघ) कप दक्षिण क्षेत्र के ग्रुप में जगह के लिए प्लेऑफ मुकाबले में पिछले साल की आई-लीग चैम्पियन गोकुलम केरल एफसी का सामना करेगी।

टूर्नामेंट में इंडियन सुपर लीग और आई-लीग टीमों की भागीदारी होगी। आईएसएल टीमों और आई-लीग विजेता को प्रतियोगिता के ग्रुप चरण में सीधे प्रवेश मिलता है।

आई-लीग की सात टीमों (जो दूसरे से आठवें स्थान पर हैं) के पास टूर्नामेंट के ग्रुप चरण में पहुंचने के लिए प्लेऑफ क्वालीफायर से गुजरना पड़ता है।  आईलीग में नौवें और दसवें स्थान पर रहने वाली टीमें क्वालीफाइंग प्लेऑफ खेलेगी और विजेता टीम को क्वालीफायर में जगह मिलेगा।

सुपर कप के ड्रॉ में भाग लेने वाली 16 टीमों को चार-चार के चार समूहों में विभाजित किया गया।

भाषा आनन्द पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments