scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमखेलकैटी लेडेकी ने विश्व चैम्पियनशिप में सबसे ज्यादा स्वर्ण पदक जीते, फेल्प्स को पछाड़ा

कैटी लेडेकी ने विश्व चैम्पियनशिप में सबसे ज्यादा स्वर्ण पदक जीते, फेल्प्स को पछाड़ा

Text Size:

फुकुओका, 29 जुलाई (ए़पी) अमेरिका की कैटी लेडेकी ने इतिहास की सबसे महान महिला तैराक के रूप में अपनी विरासत में इजाफा करते हुए शनिवार को यहां विश्व तैराकी चैम्पियनशिप की 800 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा जीतने के साथ दो रिकॉर्ड अपने नाम किये।

इस 26 साल की तैराक ने विश्व चैम्पियनशिप में एक ही स्पर्धा छह बार जीती जिससे वह ऐसा करने वाली पहली तैराक बन गयी जो उनका 16वां व्यक्तिगत विश्व खिताब था। इसकी बदौलत वह माइकल फेल्प्स का विश्व चैम्पियनशिप में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्वर्ण पदक के रिकॉर्ड को तोड़ने में सफल रहीं।

लेडेकी ने दबदबा बनाते हुए आठ मिनट 8.87 सेकेंड के समय से स्पर्धा जीती। उन्होंने मंगलवार को 1500 मीटर फ्रीस्टाइल में भी स्वर्ण पदक जीता था और साथ ही उन्होंने 400 मीटर फ्रीस्टाइल में रजत पदक जीता था।

चीन की लि बिंगजी ने रजत और आस्ट्रेलिया की अरियाने टिटमस ने कांस्य पदक हासिल किया।

एपी नमिता आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments