scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमखेलकम रैंकिंग वाली कोरियाई खिलाड़ी से हारी जोशना

कम रैंकिंग वाली कोरियाई खिलाड़ी से हारी जोशना

Text Size:

हांगझोउ, दो अक्टूबर (भाषा) स्टार भारतीय खिलाड़ी जोशना चिनप्पा सोमवार को यहां एशियाई खेलों की स्क्वाश स्पर्धा के महिला एकल प्री क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया की कम रैंकिंग वाली खिलाड़ी हियो मिंगयिओंग के खिलाफ हार के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गई।

पहले दौर में इस 37 वर्षीय खिलाड़ी को बाई मिली थी। दूसरे दौर में में दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी के खिलाफ 37 मिनट में 4-11 12-10 9-11 8-11 से हार झेलनी पड़ी।

जोशना की हार को बड़ा उलटफेर माना जा रहा है क्योंकि वह पदक की दावेदार थी। चेन्नई की खिलाड़ी ने 2018 एशियाई खेलों में एकल वर्ग का कांस्य पदक जीता था।

जोशना के नाम एशियाई खेलों की टीम स्पर्धा में दो रजत और दो कांस्य पदक भी हैं जिसमें पिछले हफ्ते जीता पदक भी शामिल है।

जोशना पिछले कुछ समय से चोटों से परेशान रहीं हैं और विश्व रैंकिंग में 70वें स्थान पर गिर चुकी हैं।

एक अन्य भारतीय तन्वी खन्ना ने थाईलैंड की अरिचिया चुजित के खिलाफ 11-1 11-3 11-2 की आसान जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

अनाहत सिंह और अभय सिंह की मिश्रित युगल जोड़ी ने जीत का क्रम जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में पहुंचने का दावा मजबूत किया।

भारतीय जोड़ी अनाताना प्रासेरतरातानाकुल और अरकारादेत अराकाराहिरुनया की थाईलैंड की जोड़ी को 2-0 से हराकर ग्रुप डी में शीर्ष पर चल रही है।

भाषा सुधीर मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments