चेन्नई, एक सितंबर (भाषा) दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग में चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट लिमिटेड (सीएसकेसीएल) की जोहानिसबर्ग फ्रेंचाइजी को ‘जोबर्ग सुपर किंग्स’ नाम दिया गया है।
फाफ डु प्लेसिस टीम की अगुआई करेंगे जबकि स्टीफन फ्लेमिंग कोच होंगे जिसकी घोषणा गुरूवार को की गयी।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह घोषणा सीएसकेसीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी केएस विश्वनाथन, दक्षिण अफ्रीका 20 लीग आयुक्त ग्रीम स्मिथ, जोबर्ग सुपर किंग्स के कप्तान डु प्लेसिस, मुख्य कोच फ्लेमिंग और जोनो लीफ राइट के बीच बातचीत सत्र के दौरान की गयी।
सीएसकेसीएल द्वारा हासिल किये गये ‘लोगो’ का भी अनावरण किया गया।
जोबर्ग सुपर किंग्स के कप्तान डु प्लेसिस ने लीग के देश के क्रिकेट पर प्रभाव के बारे में बात की और यह किस तरह से युवा पीढ़ी के लिये अंतर पैदा कर सकती है।
भाषा नमिता सुधीर
सुधीर
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
