रांची, 12 अप्रैल (भाषा) झारखंड ने डिविजन ‘ए’ के रोमांचक फाइनल में रविवार को यहां मध्य प्रदेश को 2-1 से हराकर हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया।
तीसरे और चौथे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में ओडिशा ने उत्तर प्रदेश को 4-2 से हराकर कांस्य पदक हासिल किया।
सुगन सांगा ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर झारखंड को शुरुआती बढ़त दिलाई, लेकिन नाम्मी गीताश्री ने 37वें मिनट में गोल करके दूसरे हाफ में मध्य प्रदेश को बराबरी पर ला दिया।
दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर थीं और जीत के लिए कड़ा संघर्ष कर रही थीं, तभी सेवानी केरकेट्टा ने 56वें मिनट में निर्णायक मैदानी गोल दागकर मेजबान टीम को खिताब दिलाया।
झारखंड की टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही। संदीपा कुमारी टीम की सबसे अधिक गोल करने वाली खिलाड़ी रहीं, जिन्होंने टूर्नामेंट में कुल पांच गोल किए।
भाषा
आनन्द नमिता
नमिता
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
