scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमखेलजील देसाई का स्वप्निल सफर जारी, फाइनल में भिड़ेंगी रश्मिका से

जील देसाई का स्वप्निल सफर जारी, फाइनल में भिड़ेंगी रश्मिका से

Text Size:

बेंगलुरु, 25 नवंबर (भाषा) गैर वरीय भारतीय खिलाड़ी जील देसाई ने अपना स्वप्निल सफर जारी रखते हुए शनिवार को यहां तीसरी वरीय और एशियाई खेलों की मिश्रित युगल स्वर्ण पदक विजेता रूतुजा भोसले को हराकर आईटीएफ महिला विश्व टेनिस टूर के फाइनल में जगह बनायी।

जील ने हमवतन रूतुजा पर 3-6 6-4 7-5 से जीत दर्ज की और अब फाइनल में उनका सामना रश्मिका भामीदिपति से होगा।

रश्मिका ने थाईलैंड की दूसरी वरीय खिलाड़ी लानलाना तारारूदी को 6-2 6-1 से हराकर उलटफेर किया।

वहीं युगल स्पर्धा का खिताब इटली की डिलेटा चेरूबिनी और जर्मनी की एंटोनिया शिमिट की जोड़ी के नाम रहा जिन्होंने फाइनल में थाईलैंड की पुनिन कोवापिटुकटेड और अन्ना यूरेके की चौथी वरीय जोड़ी को 4-6 7-5 10-4 से पराजित किया।

विजेता जोड़ी को 1437 डॉलर का चेक और 50 डब्ल्यूटीए अंक मिले जबकि उप विजेता जोड़ी ने 719 डॉलर और 30 डब्ल्यूटीए अंक हासिल किये।

भाषा नमिता पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments