scorecardresearch
Friday, 3 April, 2026
होमखेलजयवर्धने ने युवा गजांफर को मुंबई इंडियंस का ‘एक्स फैक्टर’ बताया

जयवर्धने ने युवा गजांफर को मुंबई इंडियंस का ‘एक्स फैक्टर’ बताया

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन अप्रैल (भाषा) मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने शुक्रवार को अफगानिस्तान के युवा स्पिनर अल्लाह गजांफर का बचाव करते हुए उन्हें टीम का ‘एक्स फैक्टर’ बताया ।

बीस वर्ष के गजांफर ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई के पहले मैच में 51 रन दिये थे ।

जयवर्धने ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई के मैच से पूर्व कहा ,‘‘ वह भविष्य का खिलाड़ी है । उसका कद इतना अच्छा है कि वह कमाल कर सकता है । वह बेहतर प्रदर्शन करेगा ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ इसके लिये उसे अनुभव की जरूरत है । उसे श्रीलंका के खिलाफ खेलना था लेकिन टूर्नामेंट रद्द हो गया । मैं चिंतित नहीं हूं । उसने अच्छी गेंदबाजी की । पूरे मैच में चार पांच खराब गेंदों का उसे खामियाजा भुगतना पड़ा ।’’

उन्होंने आगे कहा ,‘‘ इस तरह का एक्स फैक्टर गेंदबाज टीम में है । उनके अलावा मिचेल सेंटनेर, विल जैक्स और मयंक मार्कडेय भी टीम में है जिससे अलग अलग हालात में अलग संयोजन आजमा सकते हैं । टूर्नामेंट में बाद के दौर में ।’’

पांच बार की चैम्पियन मुंबई ने आखिरी बार 2020 में खिताब जीता था लेकिन जयवर्धने ने कहा कि टीम के प्रदर्शन में निरंतरता है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ दस टीमों के होने से प्रतिस्पर्धा कड़ी है । लेकिन पिछले पांच साल में हम दो या तीन बार प्लेआफ में पहुंचे हैं । एक टीम के तौर पर हमें पता है कि हमने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है ।’’

भाषा मोना नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments