scorecardresearch
Thursday, 16 April, 2026
होमखेलजय शाह को ‘वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम’ की ‘यंग ग्लोबल लीडर्स क्लास ऑफ 2026’ में शामिल किया गया

जय शाह को ‘वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम’ की ‘यंग ग्लोबल लीडर्स क्लास ऑफ 2026’ में शामिल किया गया

Text Size:

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल (भाषा) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के चेयरमैन जय शाह को ‘वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम’ ने ‘यंग ग्लोबल लीडर्स क्लास ऑफ 2026’ में शामिल किया है। फोरम ने वैश्विक क्रिकेट के भविष्य को संवारने में उनकी भूमिका को मान्यता दी है।

शाह भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सबसे कम उम्र के सचिव रह चुके हैं और उन्होंने आईपीएल के संचालन, महिला क्रिकेट के विकास और बड़े मीडिया अधिकार सौदों में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने 2028 के लॉस एंजिलिस ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल करवाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘शाह का चयन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट प्रशासन में उनके बढ़ते प्रभाव को दिखाता है। आईसीसी चेयरमैन के तौर पर उन्होंने इस खेल की वैश्विक पहुंच बढ़ाने, अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों को मजबूत करने और स्थापित व उभरते बाजारों में क्रिकेट को लंबे समय तक विकास के लिए तैयार करने पर ध्यान केंद्रित किया है।’’

विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘उन्होंने एलए 2028 ओलंपिक के लिए क्रिकेट को दोबारा ओलंपिक में शामिल करवाने में भी अहम भूमिका निभाई है। इस सम्मान के जरिए शाह उन नेताओं के वैश्विक नेटवर्क में शामिल हो गए हैं जो विभिन्न क्षेत्रों में प्रभाव डाल रहे हैं। इससे प्रभावशाली अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की मौजूदगी और मजबूत होती है, साथ ही खेल के विकास को और गति मिलती है।’’

‘यंग ग्लोबल लीडर्स’ (वाईजीएल) समुदाय में 55 देशों के 40 साल से कम उम्र के 118 नेतृत्वकर्ता शामिल हैं। ये नेतृत्वकर्ता सार्वजनिक सेवा, विज्ञान, व्यापार, नागरिक समाज और संस्कृति जैसे क्षेत्रों से आते हैं जो वैश्विक प्रगति को आगे बढ़ाने वाले एक विविध समूह को दर्शाते हैं।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments