scorecardresearch
Monday, 9 February, 2026
होमखेलजमैका को 13 . 0 से हराकर भारत हॉकी5 विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में

जमैका को 13 . 0 से हराकर भारत हॉकी5 विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में

Text Size:

मस्कट, 29 जनवरी ( भाषा ) मनिंदर सिंह के चार गोल की मदद से भारत ने जमैका को तीसरे और आखिरी पूल मैच में 13 . 0 से हराकर एफआईएच हॉकी 5 पुरूष विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया ।

मनिंदर ने दूसरे मिनट में दो गोल करने के बाद 28वें और 29वें मिनट में गोल दागे । ये चारों फील्ड गोल थे । श्

इसके अलावा मनजीत ( पांचवां और 24वां ), राहील मोहम्मद (16वां और 27वां ) और मनदीप मोर ( 23वां और 27वां ) ने दो दो गोल किये जबकि उत्तम सिंह ( पांचवां ), पवन राजभर ( नौवां ) और गुरजोत सिंह (14वां ) ने एक एक गोल किया ।

भारत ने पहले ही मिनट से आक्रामक हॉकी दिखाई और मनिंदर सिंह ने लगातार दो गोल दाग दिये । इसके बाद उत्तम और मनजीत के एक एक गोल से पहले छह मिनट में स्कोर 4 . 0 हो गया ।

अच्छी बढत बनाने के बाद भी भारतीय खिलाड़ियों ने हमले बोलना बंद नहीं किया । पवन ओर गुरजोत ने गोल करके हाफटाइम तक स्कोर 6 . 0 कर दिया ।

दूसरे हाफ में भी यही कहानी रही और गेंद पर नियंत्रण के मामले में भारत काफी आगे रहा । राहील, मनदीप , मनजीत और मनिंदर ने गोल करके भारत को बड़ी जीत दिलाई ।

भारत ने पूल बी में स्विटजरलैंड केा हराया था लेकिन मिस्र से हार गया था । इस जीत के साथ भारत ने अंतिम आठ में जगह बना ली ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments