scorecardresearch
Tuesday, 17 February, 2026
होमखेलआईएसएल : मुंबई सिटी ने नार्थईस्ट युनाइटेड को हराया

आईएसएल : मुंबई सिटी ने नार्थईस्ट युनाइटेड को हराया

Text Size:

गुवाहाटी, 25 नवंबर ( भाषा ) मुंबई सिटी एफसी ने इंडियन सुपर लीग फुटबॉल के मैच में नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी को 3 . 1 से हरा दिया ।

मुंबई के लिये अहमद जे, बिपिन सिंह और जॉर्ज डियाज ने गोल दागे जबकि नॉर्थईस्ट के लिये एकमात्र गोल पार्थिव गोगोई ने किया ।

इस जीत से मुंबई आठ मैचों में 18 अंक लेकर शीर्ष पर पहुंच गई है जबकि हैदराबाद एफसी सात मैचों में 16 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है ।

मुंबई का सामना अब एक दिसंबर को गोवा से होगा । नॉर्थईस्ट युनाइटेड सात मैचों में अभी तक खाता नहीं खोल सकी है और आखिरी स्थान पर है ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments