scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमखेलआईएसएल: हैदराबाद और मुंबई का मुकाबला 3-3 से बराबरी पर छूटा

आईएसएल: हैदराबाद और मुंबई का मुकाबला 3-3 से बराबरी पर छूटा

Text Size:

पुणे, नौ अक्टूबर (भाषा) मौजूदा चैम्पियन हैदराबाद एफसी और पूर्व चैम्पियन मुंबई सिटी एफसी के बीच रविवार को यहां खेला गया इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) का रोमांचक फुटबॉल मुकाबला 3-3 की बराबरी पर समाप्त हुआ।

   मैच के 23वें मिनट में चिंगलेनसाना सिंह के आत्मघाती गोल से मुंबई की टीम 1-0 से आगे हो गई।

मध्यांतर से ठीक पहले विक्टर ने पेनल्टी कीक को गोल में बदलकर स्कोर 1-1 कर दिया। मध्यांतर के बाद 51वें मिनट में हालिचरण नाजरी ने गोल करके हैदराबाद की बढ़त को 2-1 कर दिया।

मुंबई ने मैच के 67वें मिनट में ग्रेग स्टीवर्ट के गोल से स्कोर 2-2 किया लेकिन इसके नौ मिनट बाद विक्टर ने फिर से हैदराबाद को बढ़त दिला दी।

एल्बर्टो नोगुएरा ने मैच के 85वें मिनट में गोल कर स्कोर को 3-3 से बराबर कर दिया।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments