scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमखेलसीईओ की नियुक्ति प्रक्रिया फिर से शुरू करेगा आईओए

सीईओ की नियुक्ति प्रक्रिया फिर से शुरू करेगा आईओए

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर (भाषा) भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) अपने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति के लिए नए सिरे से प्रक्रिया शुरू करेगा।

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आइओसी) ने लगभग पिछले एक साल से यह महत्वपूर्ण पद नहीं भरने के लिए आईओए की आलोचना की थी। इसके बाद ही भारतीय संघ ने यह फैसला किया।

अभी आईओए के संयुक्त सचिव और अखिल भारतीय फुटबॉल वहां संघ के अध्यक्ष कल्याण चौबे सीईओ की भूमिका निभा रहे हैं। सीईओ कार्यकारी परिषद का सदस्य होता है लेकिन उसे मतदान का अधिकार नहीं होता है।

आईओए की कार्यकारी परिषद की मंगलवार को मुंबई में बैठक हुई जिसमें इस पद के लिए नया विज्ञापन जारी करने का फैसला किया गया।

आईओए के सूत्रों ने पीटीआई से कहा,‘‘ आईओए नया विज्ञापन जारी करेगा जिसमें इच्छुक उम्मीदवारों को पद के लिए आवेदन करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।’’

भाषा

पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments