यांगून, 14 मार्च (भाषा) भारतीय अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम ने शनिवार को यहां थुवुन्ना स्टेडियम में खेले गए दूसरे अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच म्यांमा को 3-2 से हराकर शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की।
पहले हाफ के अंत तक मेजबान टीम 2-1 से आगे थी जिसमें हनिन विंट वार क्याव (12वें मिनट) और मिन हटोन मे जितार (45वें मिनट) ने गोल किए।
भारतीय टीम के लिए अल्वा देवी सेनजम (33वें मिनट) ने बराबरी गोल किया।
फिर दूसरे हाफ के आखिर में भारत की स्थानापन्न खिलाड़ी अनुष्का कुमारी (88वें मिनट) और जोया (90+1वें मिनट) ने गोल करके जीत पूरी की।
यह मैच भारत की आगामी एएफसी अंडर-17 महिला एशियाई कप की तैयारियों का हिस्सा था जो एक से 17 मई तक चीन के सूजौ में होगा।
म्यांमा ने इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है और अपनी तैयारियों के तौर पर ये मैच खेल रहा है।
भारत ने इससे पहले बृहस्पतिवार को पहले मैत्री मैच 2-0 से जीत दर्ज की थी।
भाषा नमिता
नमिता
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
