scorecardresearch
Wednesday, 4 February, 2026
होमखेलदूसरी पारी में भारत के एक विकेट पर 41 रन

दूसरी पारी में भारत के एक विकेट पर 41 रन

Text Size:

लंदन, 10 जून ( भाषा ) आस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में जीत के लिये 444 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने चौथे दिन चाय तक दूसरी पारी में एक विकेट 41 रन पर गंवा दिया ।

आस्ट्रेलिया के पहली पारी के 469 रन के जवाब में भारत ने 296 रन बनाये थे । आस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी आठ विकेट पर 270 रन पर घोषित की थी ।

चाय के समय रोहित शर्मा 22 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि शुभमन गिल 18 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments