हांगझोउ, एक अक्टूबर (भाषा) भारतीय महिला टीम को रविवार को यहां एशियाई खेलों की 5×5 बास्केटबॉल स्पर्धा के अंतिम ग्रुप चरण मैच में गत चैम्पियन चीन से हार मिली लेकिन इसके बावजूद वह क्वार्टरफाइनल में पहुंचने में सफल रही।
भारतीय टीम को चीन से 53-11 से हार मिली। टीम ने इससे पहले इंडोनेशिया (66-46) और मंगोलिया (68-62) पर जीत दर्ज की थी।
बास्केटबॉल में क्वार्टरफाइनल क्वालीफिकेशन ग्रुप चरण समाप्त होने के बाद टीमों की संयुक्त रैंकिंग के अनुसार होता है जिसमें शीर्ष आठ रैंकिंग की टीमें जगह बनाती हैं।
भारत की इस समय छठी रैंकिंग है।
भारत पांचवीं बार एशियाई खेलों की बास्केटबॉल स्पर्धा में हिस्सा ले रहा है।
भाषा नमिता मोना
मोना
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
