scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमखेलभारतीय महिला टीम बांग्लादेश से 0-3 से हारी

भारतीय महिला टीम बांग्लादेश से 0-3 से हारी

Text Size:

काठमांडू, 13 सितंबर (भाषा) भारतीय महिला फुटबॉल टीम को मंगलवार को यहां सैफ महिला चैम्पियनशिप के अपने तीसरे और अंतिम ग्रुप मैच में बांग्लादेश से 0-3 से हार का सामना करना पड़ा।

बांग्लादेश की तरफ से एमएस जहां शोपना ने दो और श्रीमोती सरकार ने एक गोल किया।

इस हार के बावजूद भारत की सेमीफाइनल की स्थिति पर कोई असर नहीं पड़ा। भारतीय टीम पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी थी जहां उसका सामना शनिवार को नेपाल से होगा।

बांग्लादेश ने शुरू से आक्रामक रवैया अपनाया और शोपना ने 12वें मिनट में उसे बढ़त दिला दी। सरकार ने 20वें मिनट में दूसरा गोल दागा जिससे भारत आखिर तक नहीं उबर पाया।

भाषा पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments