scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमखेलभारतीय महिला फुटबॉल टीम नैरोबी में फीफा सीरीज के सेमीफाइनल में कीनिया से भिड़ेगी

भारतीय महिला फुटबॉल टीम नैरोबी में फीफा सीरीज के सेमीफाइनल में कीनिया से भिड़ेगी

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 मार्च (भाषा) भारतीय महिला फुटबॉल टीम अगले महीने फीफा अंतरराष्ट्रीय महिला मैच विंडो के दौरान नैरोबी में फीफा सीरीज 2026 के सेमीफाइनल में मेजबान कीनिया का सामना करेगी, जबकि एक अन्य सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना मलावी से होगा। दोनों मैच 11 अप्रैल को खेले जाएंगे।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘सेमीफाइनल की विजेता और हारने वाली टीमें 15 अप्रैल को फाइनल और तीसरे स्थान के प्ले-ऑफ में भिड़ेंगी।’’

फीफा रैंकिंग में भारत चारों टीम में दूसरे स्थान पर है। भारतीय टीम अभी 67वें स्थान पर है और प्रतियोगिता में भाग ले रही टीमों में केवल ऑस्ट्रेलिया (15वें) से पीछे है, जबकि अफ्रीकी टीमें कीनिया और मलावी क्रमशः 133वें और 153वें स्थान पर हैं।

फीफा सीरीज एक अंतरराष्ट्रीय मैत्री टूर्नामेंट है जिसकी शुरुआत 2024 में हुई थी।

भाषा

पंत आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments