हांगझोउ, एक अक्टूबर ( भाषा ) भारतीय टीमों ने एशियाई खेलों में सेपकटकरॉ में निराशाजनक शुरूआत की और महिला टीमों को लगातार दो मैचों में जबकि पुरूष टीम को पहले मैच में पराजय झेलनी पड़ी ।
महिला टीम को पूल में लाओस ने 2 . 0 ( 21 . 14, 21 . 16 ) से हराया । इसके बाद चीन ने 2 . 0 ( 21 . 15, 21 . 14 ) ने हराया । दोनों मैच 46 मिनट तक चले ।
पुरूषों के टीम मैच में ग्रुप बी में भारत को दुनिया की छठे नंबर की टीम जापान ने 50 मिनट में 2 . 0 (21 . 14, 21 . 16 ) से मात दी ।
महिला टीम अब सोमवार को फिलीपींस से जबकि पुरूष टीम सिंगापुर से खेलेगी ।
दोनों पूल से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी ।
भारत ने इस खेल में एशियाई खेलों में सिर्फ एक पदक जीता है जब जकार्ता में 2018 में पुरूषों के रेगु वर्ग में कांस्य मिला था ।
भाषा मोना नमिता
नमिता
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
