scorecardresearch
Sunday, 22 March, 2026
होमखेलभारतीय टीम का सैफ महिला चैम्पियनशिप से पहले संक्षिप्त अभ्यास शिविर में हिस्सा लेगी

भारतीय टीम का सैफ महिला चैम्पियनशिप से पहले संक्षिप्त अभ्यास शिविर में हिस्सा लेगी

Text Size:

नयी दिल्ली, 28 अगस्त (भाषा) भारत की सीनियर महिला फुटबॉल टीम का सैफ (दक्षिण एशिया फुटबॉल महासंघ) महिला चैम्पियनशिप 2022 के लिए 29 अगस्त से 2 सितंबर तक पुणे में संक्षिप्त अभ्यास शिविर होगा।

इस चैंपियनशिप का आयोजन छह से 19 सितंबर तक नेपाल में होगा। ब्लू टाइग्रेस (भारतीय टीम) तीन सितंबर को नेपाल रवाना होगी।

गत चैंपियन भारतीय महिला टीम को ग्रुप ए में मालदीव, पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ रखा गया है। टीम सात सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी।

ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी।

अभ्यास शिविर के लिए 26 संभावित खिलाड़ियों की सूची:

  गोलकीपर: अदिति चौहान, मैबम लिनथोइंगंबी देवी, श्रेया हुड्डा, सौम्या नारायणसामी ।

डिफेंडर: स्वीटी देवी, रितु रानी, आशालता देवी, रंजना चानू, मनीसा पन्ना, आरिफा सैयद, मिशेल कास्टान्हा, जूली किशन, संतोष ।

मिडफील्डर: अंजू तमांग, कार्तिका अंगमुथु, प्रियंगका देवी, मार्टिना थोकचोम, संध्या रंगनाथन, काव्या पक्किरिसम, कशमीना, रतनबाला देवी।

फॉरवर्ड : दुलार मरांडी, अपर्णा नारजारी, सौम्या गुगुलोथ, रेणु, किरण पिस्दा ।

 मुख्य कोच: सुरेन छेत्री ।

भारत कार्यक्रम:

सात सितंबर: भारत बनाम पाकिस्तान,

10 सितंबर: मालदीव बनाम भारत,

13 सितंबर: भारत बनाम बांग्लादेश।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments