scorecardresearch
Wednesday, 4 February, 2026
होमखेलएशियाई युवा टेबल टेनिस के लिये भारतीय टीम घोषित

एशियाई युवा टेबल टेनिस के लिये भारतीय टीम घोषित

Text Size:

नयी दिल्ली, चार जुलाई ( भाषा ) दोहा में 17 से 22 जुलाई तक होने वाली 27वीं एशियाई युवा टेबल टेनिस चैम्पियनशिप के लिये 14 सदस्यीय भारतीय टीम का मंगलवार को चयन किया गया ।

टीम में सात लड़के और सात लड़कियां हैं ।

चयनकर्ताओं ने अंडर 19 और अंडर 15 खिलाड़ियों को उनकी रैंकिंग के आधार पर चुना है । तीन कोच और दो सहयोगी स्टाफ भी टीम के साथ जायेंगे ।

दोहा चैम्पियनशिप 2023 आईटीटीएफ विश्व युवा चैम्पियनशिप के लिये क्वालीफाइंग टूर्नामेंट भी है जो 23 नवंबर से तीन दिसंबर के बीच स्लोवेनिया में खेली जायेगी ।

भारतीय टीम ने ट्यूनीशिया में हुई पिछली चैम्पियनशिप के लिये क्वालीफाई किया था जिसमें एकल, युगल और टीम मुकाबले खेले गए थे ।

टीमें :

लड़के : अंकुर भट्टाचार्य, दिव्यान श्रीवास्तव, जश मोदी, पी बी अभिनंद, सार्थ मिश्रा, पुनीत विश्वास, प्रियानुज भट्टाचार्य ।

लड़कियां : यशस्विनी घोरपड़े, सुहाना सैनी, जेनिफर वर्गीस, तनीषा कोटेशा, अविशा कर्माकर, सायनिका माजी और सयाली वानी ।

कोच : अनिंदिता चक्रवर्ती, जय मोदक, आर राजेश

सहयोगी स्टाफ : हिमांशु और अमनदीप ।

भाषा मोना सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments