scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमखेलभारतीय खिलाड़ी कैनो और कयाक स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे

भारतीय खिलाड़ी कैनो और कयाक स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे

Text Size:

हांगझोउ, 30 सितंबर (भाषा) भारत के नीरज वर्मा के अलावा पुरुष और महिला युगल जोड़ियों ने शनिवार को यहां एशियाई खेलों में कैनो स्प्रिंट स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

हीट एक में अंतिम क्वालिफिकेशन से चूकने के बाद नीरज ने कैनो एकल 1000 मीटर सेमीफाइनल में 4:31.626 सेकेंड का समय लेकर शीर्ष स्थान हासिल किया। उन्होंने हीट में 4:25.162 सेकेंड का समय निकाला।

ताइपै के कुआन-चीह लाई 4:02.431 सेकेंड का शानदार समय लेकर विजेता बने।

इसके बाद चार कैनो खिलाड़ियों के सेमीफाइनल में शीर्ष तीन पदक दौर में पहुंचे। इसमें नीरज ने शीर्ष स्थान हासिल किया।

आठ खिलाड़ियों का फाइनल सोमवार को होगा।

रिबासन सिंह निंगथौजम और ज्ञानेश्वर सिंह फिलेम की भारतीय टीम सेमीफाइनल में 1:57.225 सेकेंड के संयुक्त समय के साथ तीसरे स्थान पर रहने के बाद कैनो युगल 500 मीटर फाइनल में पहुंच गई। यह टीम हीट में 1:54.829 सेकंड के समय के साथ चौथे स्थान पर थी।

बिनीता चानू ओइनम और पार्वती गीता की भारतीय जोड़ी महिलाओं की कयाक युगल 500 मीटर सेमीफाइनल में 2:07.036 सेकेंड के संयुक्त समय के साथ दूसरे स्थान पर रही। यह जोड़ी हीट में 2:06.956 सेकेंड के समय के साथ चौथे स्थान पर थी।

भारत ने एशियाई खेलों में इस खेल में अब तक केवल एक कांस्य पदक 1994 हिरोशिमा में जीता है।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments