scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमखेलभारतीय पुरुष हॉकी टीम ब्रिटेन से 2-4 से हारी

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ब्रिटेन से 2-4 से हारी

Text Size:

लंदन, 27 मई (भाषा) भारतीय पुरुष हॉकी टीम का यूरोपीय दौरे में खराब प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा और उसे एफआईएच प्रो लीग के अपने दूसरे मैच में ग्रेट ब्रिटेन से 2-4 से हार का सामना करना पड़ा।

ब्रिटेन की तरफ से नुर्स टिमोथी (छठे मिनट), सोर्सबी थामस (31वें), मोर्टन ली (33वें) और बेंडुरास निकोलस (53वें) ने गोल किए। भारत के लिए दोनों गोल हरमनप्रीत सिंह (13वें और 42वें मिनट) ने किए।

भारत की यूरोपीय चरण के इस दौरे में लगातार दूसरी हार है। भारतीय टीम अपने पहले मैच में शुक्रवार को अंतिम मिनट में गोल खाने के कारण बेल्जियम से 1-2 से हार गई थी।

भाषा

पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments