scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमखेलरविवार की रात को हांगझोउ रवाना होंगी भारतीय फुटबॉल टीमें

रविवार की रात को हांगझोउ रवाना होंगी भारतीय फुटबॉल टीमें

Text Size:

नयी दिल्ली, 16 सितंबर (भाषा) भारतीय पुरुष और महिला फुटबॉल टीमें एशियाई खेलों के लिए रविवार रात को हांगझोउ के लिए रवाना होंगी।

एशियाई खेलों के लिए भारतीय दल के प्रमुख भूपेंद्र सिंह बाजवा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों टीमों को टिकट जारी कर दिए गए हैं।

एशियाई खेल 23 सितंबर से शुरू होंगे।

बाजवा ने शनिवार को पीटीआई से कहा,‘‘ दोनों टीमें कल रात हांगझोउ के लिए रवाना होंगी। दोनों टीमों को शनिवार की शाम को टिकट जारी कर दिए गए हैं। एक टीम कैथे पैसिफिक से जबकि दूसरी सिंगापुर एयरलाइंस से रवाना होगी।’’

भाषा

पंत आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments