scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमखेलविश्व विश्वविद्यालय खेलों में भारत ने तीन स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता

विश्व विश्वविद्यालय खेलों में भारत ने तीन स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता

Text Size:

नयी दिल्ली, 29 जुलाई (भाषा) निशानेबाजों के तीन स्वर्ण पदक की बदौलत भारत ने शनिवार को चीन के चेंगदू में चल रहे विश्व विश्वविद्यालय खेलों में चार पदक से अपना खाता खोला।

ओलंपियन निशानेबाज इलावेनिल वलारिवान ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 2019 के चरण में रजत पदक जीता था।

फिर उनकी साथी निशानेबाज मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल महिला स्पर्धा में दिन का दूसरा स्वर्ण पदक हासिल किया।

मनु ने यशस्विनी सिंह देसवाल और अभिदन्या अशोक पाटिल के साथ मिलकर महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक भी जीत लिया।

भारत ने इस टूर्नामेंट में जूडो में पहली बार पदक जीता जो यामिनी मौर्या ने महिलाओं की 57 किग्रा स्पर्धा में कांस्य पदक के रूप में दिलाया।

भारत ने तीरंदाजी में भी तीसरा पदक पक्का कर लिया है क्योंकि अमन सैनी और प्रगति की कम्पाउंड मिश्रित टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारत तीरंदाजी में आठ पदकों की दौड़ में है।

अमन और प्रगति की टीम ने मेजबान चीन को सेमीफाइनल में 152-151 के स्कोर से महज एक अंक से हराकर फाइनल में जगह बनायी।

अब स्वर्ण पदक के लिए उनका सामना कोरिया से होगा।

भारत पदक तालिका में अभी जापान (चार स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य), मेजबान चीन (4-2-2) और कोरिया (4-2-2) से पीछे है।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments