scorecardresearch
Monday, 13 April, 2026
होमखेलभारत ने यूएस ओपन पिकलबॉल चैंपियनशिप में दो और स्वर्ण पदक जीते

भारत ने यूएस ओपन पिकलबॉल चैंपियनशिप में दो और स्वर्ण पदक जीते

Text Size:

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (भाषा) अर्जुन सिंह और धीरेन पटेल ने फ्लोरिडा के नेपल्स में यूएस ओपन पिकलबॉल चैंपियनशिप में अपनी-अपनी एकल स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते।

अर्जुन ने एश्टन पैटरसन को सीधे सेटों में 13-11, 11-6 हराकर पुरुष एकल 5.0 का खिताब जीता। धीरेन ने 40 प्लस प्रो पुरुष एकल वर्ग में जुआन अरेया की कड़ी चुनौती से पार पाकर 11-9, 3-11, 11-9 से जीत हासिल की।

धीरेन इस श्रेणी में पहले भी यूएस ओपन जीत चुके हैं और उनका अनुभव फाइनल में काफी काम आया।

उन्होंने कहा, ‘‘यह सबसे कड़े मुकाबलों में से एक था लेकिन मैं अपनी रणनीति पर कायम रहा और स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहा। इस श्रेणी में एक से अधिक बार खिताब जीतना खास है।’’

भारत इस तरह से इस टूर्नामेंट में अब तक तीन स्वर्ण पदक जीत चुका है।

भाषा

पंत मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments