scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमखेलभविष्य में ओलंपिक की मेजबानी करेगा भारत : ठाकुर

भविष्य में ओलंपिक की मेजबानी करेगा भारत : ठाकुर

Text Size:

ग्रेटर नोएडा, 27 जुलाई (भाषा) खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को उम्मीद जतायी कि भारत भविष्य में ओलंपिक का आयोजन करेगा और साथ ही कहा कि विभिन्न खेलों के टूर्नामेंट की बेहतरीन मेजबानी से देश को खेलों की महाशक्ति बनने में मदद मिलेगी।

इस महीने के शुरु में आस्ट्रेलिया का विक्टोरिया राज्य बढ़ती लागत के कारण 2026 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी से हट गया।

यह पूछने पर क्या भारत 2026 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के बारे में सोच रहा है तो ठाकुर ने कहा, ‘‘भारत भविष्य में ओलंपिक का आयोजन करेगा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम इस दिशा में काम कर रहे हैं और सही समय आने पर हम आपको अच्छी खबर देंगे। भारत ओलंपिक की मेजबानी करना चाहता है। ’’

ठाकुर ने एशियाई जूनियर और युवा भारोत्तोलन चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह के मौके पर कहा, ‘‘हमारे एथलीट अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और खेल महासंघ अधिक जवाबदेह बन रहे हैं। अब इनमें पारदर्शिता, जवाबदेही और व्यावसायिकता आ गयी है। ’’

भारत पहली बार 28 जुलाई से पांच अगस्त तक यहां गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में एशियाई जूनियर और युवा भारोत्तोलन चैंपियनशिप की मेजबानी कर रहा है।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments