scorecardresearch
Tuesday, 24 February, 2026
होमखेलभारत ने पहली पारी में 404 रन बनाए

भारत ने पहली पारी में 404 रन बनाए

Text Size:

चटगांव, 15 दिसंबर (भाषा) भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन गुरुवार को यहां पहली पारी में 404 रन बनाए।

भारत के लिए दूसरे दिन रविचंद्रन अश्विन (58) ने अर्धशतक पूरा किया जबकि कुलदीप यादव ने भी 40 रन का योगदान दिया जिससे भारत 400 रन के स्कोर को पार करने में सफल रहा।

भारत ने दिन की शुरुआत छह विकेट पर 278 रन से की।

भारत के लिए चेतश्वर पुजारा ने 90 जबकि श्रेयर अय्यर ने 86 रन की पारी खेली।

बांग्लादेश की ओर से ताइजुल इस्लाम (133 रन पर चार विकेट) और मेहदी हसन मिराज (112 रन पर चार विकेट) ने चार-चार विकेट चटकाए।

भाषा

सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments