scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमखेलभारत महिला हॉकी विश्व कप क्वालीफायर के फाइनल में हारा, लेकिन विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया

भारत महिला हॉकी विश्व कप क्वालीफायर के फाइनल में हारा, लेकिन विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया

Text Size:

हैदराबाद, 14 मार्च (भाषा) भारत को एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप क्वालीफायर के फाइनल में शनिवार को इंग्लैंड से 0-2 से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद टीम ने इस साल होने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया।

यह विश्व कप नीदरलैंड और बेल्जियम में आयोजित होगा।

दुनिया की छठे नंबर की टीम इंग्लैंड के लिए ग्रेस बाल्सडन ने 13वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर पहला गोल किया। इसके बाद 43वें मिनट में एलिजाबेथ नील ने मैदानी गोल कर इंग्लैंड की बढ़त 2-0 कर दी।

दुनिया में नौवें स्थान पर काबिज भारतीय टीम ने पूरी कोशिश की लेकिन इंग्लैंड की मजबूत रक्षा पंक्ति को भेद नहीं पाई।

इस टूर्नामेंट से चैंपियन इंग्लैंड, उपविजेता भारत और स्कॉटलैंड (जिसने इटली को 1-0 से हराया) ने विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया।

भाषा नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments