scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमखेलअंडर-23 त्रिकोणीय चैंपियनशिप के निर्णायक मैच में ताजिकिस्तान से 0-1 से हारा भारत

अंडर-23 त्रिकोणीय चैंपियनशिप के निर्णायक मैच में ताजिकिस्तान से 0-1 से हारा भारत

Text Size:

नयी दिल्ली, 31 मार्च (भाषा) भारत की अंडर-23 पुरुष राष्ट्रीय टीम मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश के यूपिया में गोल्डन जुबली स्टेडियम में अंडर-23 त्रिकोणीय चैंपियनशिप 2026 के निर्णायक मैच में ताजिकिस्तान से 0-1 से हार गई।

ताजिकिस्तान के मिडफील्डर खाइतोव अजीजबेक ( नौंवे मिनट में) का पहले हाफ में किया गया गोल ही निर्णायक साबित हुआ।

भारतीय टीम कई मौके बनाने और लगातार दबाव डालने के बावजूद बराबरी का गोल नहीं कर सकी।

इस नतीजे के साथ ताजिकिस्तान ने दो मैचों में दो जीत हासिल करके चैंपियनशिप जीत ली। उसने दोनों ही मैच में कोई गोल नहीं खाया।

भारत एक जीत के साथ दूसरे स्थान पर रहा जबकि भूटान बिना किसी अंक के तीसरे स्थान पर रहा।

भाषा नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments