जोहोर बाहरू, 30 अक्टूबर (भाषा) अमनदीप लाकड़ा की हैट्रिक की मदद से भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम सोमवार को यहां न्यूजीलैंड को 6-2 से हराकर सुल्तान ऑफ जोहोर कप के सेमीफाइनल में पहुंच गई।
भारत के लिए लाकड़ा (दूसरे, सातवें, 35वें मिनट) ने तीन गोल दागे। अरुण साहनी (12वें मिनट, 53वें मिनट) ने दो जबकि पूवन्ना चंदूरा बॉबी (52वें मिनट) ने एक गोल किया।
न्यूजीलैंड की ओर से दोनों गोल ल्यूक एल्ड्रेड ने (29वें और 60वें मिनट में किए।
भारत ने सकारात्मक शुरुआत की और मैच के शुरुआती मिनट में ही पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया जिससे लाकड़ा ने गोल में बदला। भारत ने इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा और पूरे मुकाबले के दौरान दबदबा बनाए रखा।
भाषा सुधीर आनन्द
आनन्द
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
