scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमखेलभारतीय गोलकीपर गुरप्रीत ने बेंगलुरू एफसी से पांच साल का अनुबंध बढ़ाया

भारतीय गोलकीपर गुरप्रीत ने बेंगलुरू एफसी से पांच साल का अनुबंध बढ़ाया

Text Size:

बेंगलुरू, तीन फरवरी (भाषा) भारतीय फुटबॉल टीम के गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू ने शुक्रवार को बेंगलुरू एफसी के साथ पांच साल और रहने का फैसला किया तथा क्लब के साथ अपना अनुबंध 2028 तक बढ़ा लिया।

राष्ट्रीय टीम के नंबर एक गोलकीपर संधू 2017 में क्लब से जुड़े थे। तब वह यूएफा यूरोपा लीग में खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे। वह पिछले पांच साल से बेंगलुरू एफसी की शुरूआती एकादश का हिस्सा रहे हैं।

संधू ने 31वें जन्मदिन पर क्लब से करार बढ़ाने पर हस्ताक्षर किये। उन्होंने कहा, ‘‘मैं बेंगलुरू एफसी के साथ अपना करार बढ़ाकर खुश हूं जिसने हमेशा मेरी काबिलियत पर भरोसा किया है। ’’

वर्ष 2011 से वह भारत के लिये 50 से ज्यादा मैच खेल चुके हैं।

भाषा नमिता पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments