scorecardresearch
Wednesday, 30 July, 2025
होमखेलभारत को एशियाई क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण और एक कांस्य पदक

भारत को एशियाई क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण और एक कांस्य पदक

Text Size:

काठमांडू, सात मार्च (भाषा) भारत ने 16वीं एशियाई क्रॉस कंट्री एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को यहां टीम स्पर्धाओं में तीन स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता।

सृष्टि श्रीधर रेडेकर, बेबी, प्रियंका सी, और भूमेश्वरी देवी हुइड्रोम की टीम ने लड़कियों के अंडर-18 वर्ग की छह किमी दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया।

शिवाजी परशुराम मदप्पागौद्र, सुभाशीष घोष, विजय संजय सावरतकर और दिव्यांशु कुमार की अंडर-20 लड़कों की आठ किमी टीम ने भी सोने का तमगा हासिल किया।

महिलाओं की 10 किमी टीम में सोनिका, छवि यादव, मुन्नी देवी और संजीवनी बाबूराव जाधव शामिल थी जिन्होंने भारत के लिए चैंपियनशिप का तीसरा स्वर्ण पदक जीता।

कांस्य पदक विजेता पुरुषों की 10 किमी टीम में हेमराज गुर्जर, आनंद सिंह, नितेश कुमार राठवा और बलराम शामिल थे।

भाषा

पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments