चेन्नई, सात अगस्त (भाषा) भारत ने अपना अजेय अभियान जारी रखते हुए सोमवार को यहां एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी के राउंड रोबिन मैच में दक्षिण कोरिया को 3-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित की।
भारत की ओर से निलाकांता शर्मा (छठे मिनट), हरमनप्रीत सिंह (23वें मिनट) और मनदीप सिंह (33वें मिनट) ने गोल दागे।
कोरिया की ओर से किम सुंगह्युन ने 12वें मिनट जबकि यैंग जीहुन ने 58वें मिनट में गोल किया।
इस जीत की बदौलत भारत चार मैच में 10 अंक के साथ शीर्ष पर चल रहा है। मेजबान टीम ने तीन मैच में जीत दर्ज की है जबकि एक मैच ड्रॉ छूटा।
भारत अपना आखिरी लीग मैच बुधवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा।
भाषा सुधीर पंत
पंत
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
