scorecardresearch
Saturday, 14 March, 2026
होमखेलआईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के मेंटोर के तौर पर काम नहीं कर पाऊंगा : पीटरसन

आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के मेंटोर के तौर पर काम नहीं कर पाऊंगा : पीटरसन

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 मार्च (भाषा) पिछले साल दिल्ली कैपिटल्स में मेंटोर (मार्गदर्शक) की भूमिका निभाने वाले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने शनिवार को कहा कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आने वाले सत्र में यह भूमिका नहीं निभा पाएंगे।

आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च को हो रही है और गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद की मेजबानी करेगा।

पीटरसन ने ‘एक्स’ कहा, ‘‘मैं इस आईपीएल सत्र में दिल्ली कैपिटल्स का मेंटोर नहीं बन सकता। मैं इस काम के लिए जरूरी समय नहीं दे सकता। इस सत्र के लिए सभी खिलाड़ियों को मेरी शुभकामनाएं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि मैं आपको कमेंट्री बॉक्स में फिर मिलूंगा। आईपीएल दुनिया की सबसे अच्छी लीग है और मैं आप सभी से जल्द मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। ’’

दिल्ली कैपिटल्स अपने आईपीएल 2026 सत्र की शुरुआत एक अप्रैल को लखनऊ में इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच से करेगा।

दिल्ली कैपिटल्स का घरेलू मैदान पर पहला मैच चार अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होगा।

पीटरसन पांच आईपीएल सत्र में तीन टीम के लिए खेले हैं और 2025 सत्र की शुरुआत से पहले उन्हें दिल्ली कैपिटल्स का मेंटोर नियुक्त किया गया था।

पीटरसन ने आईपीएल में 17 मैचों में कप्तानी भी की है। उन्होंने आईपीएल 2009 में कुछ समय के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी की थी जिसके बाद 2014 में दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी की। दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक आईपीएल का खिताब कभी नहीं जीता है।

भाषा नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments