scorecardresearch
Monday, 2 March, 2026
होमखेलआई लीग : नामधारी ने बेंगलुरू एससी को हराया

आई लीग : नामधारी ने बेंगलुरू एससी को हराया

Text Size:

लुधियाना, 30 मार्च (भाषा) नामधारी एफसी ने आई लीग फुटबॉल के मैच में रविवार को एससी बेंगलुरू को 2 . 1 से हराकर नौवीं जीत दर्ज की ।

मेजबान नामधारी टीम हाफटाइम तक 1 . 0 से आगे थी ।

आकाशदीप सिंह ने 28वें मिनट में नामधारी को बढत दिलाई । इसके बाद फ्रांसिस अड्डो ने 85वें मिनट में दूसरा गोल किया । बेंगलुरू के लिये एकमात्र गोल क्लारेंस फर्नांडिस ने 90वें मिनट में किया ।

नामधारी आई लीग की तालिका में 21 मैचों में 32 अंक लेकर छठे स्थान पर है । वहीं एससी बेंगलुरू 21 मैचों में सिर्फ 20 अंक के साथ रेलिगेशन (नीचे की श्रेणी में खिसकना) जोन में है ।

भाषा मोना सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments