scorecardresearch
Sunday, 5 April, 2026
होमखेलपावरप्ले का पूरा उपयोग करने की कोशिश कर रहा हूं : कूपर कोनोली

पावरप्ले का पूरा उपयोग करने की कोशिश कर रहा हूं : कूपर कोनोली

Text Size:

चेन्नई, तीन अप्रैल (भाषा) आईपीएल के दो मैचों में 108 रन बनाकर फिलहाल आरेंज कैप की दौड़ में सबसे आगे चल रहे पंजाब किंग्स के कूपर कोनोली ने कहा कि अभी टूर्नामेंट की शुरूआत ही हुई है लेकिन उनका लक्ष्य सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की कोशिश करते रहना है ।

कोनोली ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शुक्रवार को पांच विकेट से मिली जीत में 22 गेंद में 36 रन बनाये । इससे पहले उन्होंने आईपीएल में अपने पदार्पण मैच में गुजरात टाइटंस पर तीन विकेट से मिली जीत में नाबाद 72 रन बनाये थे ।

जीत के बाद आरेंज कैप के बारे में पूछे जाने पर आस्ट्रेलिया के इस 22 वर्ष के बल्लेबाज ने कहा ,‘‘ अभी सत्र की शुरूआत ही हुई है लेकिन मैं सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की कोशिश कर रहा हूं । लगातार दो मैच जीतकर अच्छा लगा लेकिन अभी 12 मैच बाकी हैं ।’’

अपनी भूमिका के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘ मेरा काम पावरप्ले का पूरा इस्तेमाल करना है । मैं अपना स्वाभाविक खेल दिखाने की कोशिश करूंगा ।’’

यह पूछने पर कि आईपीएल के अनुरूप ढलने में दिक्कत हुई, उन्होंने ना में जवाब दिया ।

उन्होंने कहा ,‘‘आस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ी यहां होने से काफी मदद मिल रही है । मैने आस्ट्रेलिया ए के साथ यहां क्रिकेट खेली है । अभी लंबा टूर्नामेंट है और मैं उनसे सीखने की कोशिश करूंगा । अभी तक गेंदबाजी नहीं कर सका लेकिन कोशिश करूंगा कि जल्दी ही गेंद हाथ में हो ।’’

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments