scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमखेलराजस्थान यूनाइटेड को 3-1 से हरा कर हैदराबाद एफसी डूरंड कप के सेमीफाइनल में

राजस्थान यूनाइटेड को 3-1 से हरा कर हैदराबाद एफसी डूरंड कप के सेमीफाइनल में

Text Size:

कोलकाता, 12 सितंबर (भाषा) इंडियन सुपर लीग चैंपियन हैदराबाद एफसी ने डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में सोमवार को यहां राजस्थान यूनाइटेड एफसी को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

  नाइजीरिया के अनुभवी बार्थोलोम्यू ओगबेचे (छठे मिनट) ने आईएसएल चैंपियन के लिए गोल का खाता खोला। टीम के लिए आकाश मिश्रा (45 वें मिनट) और जेवियर सिवेरियो (69 वें मिनट) ने अन्य दो गोल किए।

राजस्थान के लिए उरुग्वे के मार्टिन शावेज ने 29वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदला।

गुरुवार को खेले जाने वाले सेमीफाइनल में टीम के सामने बेंगलुरु एफसी की चुनौती होगी।

भाषा आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments