scorecardresearch
Monday, 16 February, 2026
होमखेलहसी को चोटिल मैक्सवेल के भारत में एकदिवसीय श्रृंखला के लिए दावेदारी पेश करने की उम्मीद

हसी को चोटिल मैक्सवेल के भारत में एकदिवसीय श्रृंखला के लिए दावेदारी पेश करने की उम्मीद

Text Size:

मेलबर्न, 11 जनवरी (भाषा) ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल शायद भविष्य में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलना शुरू नहीं करें क्योंकि बिग बैश लीग टीम मेलबर्न स्टार्स के कोच डेविड हसी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह हरफनमौला मार्च के मध्य में भारत में होने वाली एकदिवसीय श्रृंखला में जगह बनाने की दौड़ में शामिल होगा।

मैक्सवेल ने पिछले साल नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के टी20 विश्व कप से बाहर होने के कुछ दिनों बाद अपने दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में फिसलने के बाद बाएं पैर में चोट लगा ली थी।

हसी ने बुधवार को कहा कि इस स्टार ऑलराउंडर के 17 मार्च से मुंबई में भारत के खिलाफ शुरू होने वाली एकदिवसीय श्रृंखला को देखते हुए जनवरी के अंत में प्रशिक्षण शुरू करने की उम्मीद है।

हसी ने बुधवार को ‘एसईएन’ से कहा, ‘‘दुर्भाग्य से वह (मैक्सवेल) बीबीएल के अंत तक भी ठीक नहीं हो पाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन वह रिहैबिलिटेशन के साथ वापसी करने के लिए मेहनत करेगा। मुझे लगता है कि वह जनवरी के अंत तक उपलब्ध हो सकता है या कुछ क्रिकेट गेंदों को मारने की कोशिश कर सकता है और कुछ राज्य क्रिकेट तथा शील्ड क्रिकेट खेलने के लिए वापस आ सकता है जिससे कि ऑस्ट्रेलिया के भारत के एकदिवसीय दौरे की टीम में जगह बना पाए।’’

भाषा सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments