scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमखेलघुड़सवारी: फवाद मिर्जा की नजरें विश्व चैम्पियनशिप में अच्छे प्रदर्शन पर

घुड़सवारी: फवाद मिर्जा की नजरें विश्व चैम्पियनशिप में अच्छे प्रदर्शन पर

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 सितंबर (भाषा) भारत के शीर्ष घुड़सवार फवाद मिर्जा इटली के ऐतिहासिक शहर प्राटोनी डेल विवरोस में गुरुवार से शुरू होने वालh अंतरराष्ट्रीय घुड़सवारी संघ (एफईआई) विश्व चैम्पियनशिप की ‘इवेंटिंग’ स्पर्धा में चुनौती पेश करेंगे।

एशियाई खेलों में दो रजत पदक जीतने वाले मिर्जा ‘इवेंटिंग’ विश्व चैम्पियनशिप का टिकट पक्का करने वाले इकलौते भारतीय घुड़सवार हैं।

प्राटोनी डेल विवरोस ने 1960 में रोम ओलंपिक के दौरान ‘इवेंटिंग’ स्पर्धा की मेजबानी की थी। विश्व चैम्पियनशिप का आयोजन 25 सितंबर तक होगा।

तीस साल के मिर्जा ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ मैं ऐतिहासिक स्थल पर विश्व चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बहुत उत्साहित हूं। यहां दुनिया भर के शीर्ष घुड़सवार प्रतिस्पर्धा करेंगे। मैंने इसकी तैयारी के दौरान जर्मनी में कड़ी मेहनत की है और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर देश को गौरवान्वित करने के लिए तैयार हूं।’’

बेंगलुरु में जन्में मिर्जा इस प्रतियोगिता में अपने घोड़ों सिग्नूर मेडिकॉट और दजारा 4 के साथ प्रतियोगिता में प्रवेश करेंगे।

सिग्नूर मेडिकॉट पिछले साल मिर्जा के ऐतिहासिक तोक्यो ओलंपिक अभियान का हिस्सा था, जहां वह ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय बने थे। उन्होंने इसी घोड़े के साथ 2018 एशियाई खेलों में दो रजत पदक जीते थे।

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, न्यूजीलैंड, फ्रांस और ग्रेट ब्रिटेन सहित 27 देशों के दुनिया के शीर्ष 90 घुड़सवार भाग लेंगे।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments