scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमखेलउच्च न्यायालय ने सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति वजीरी को ईएफआई की ईजीएम का अध्यक्ष नियुक्त किया

उच्च न्यायालय ने सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति वजीरी को ईएफआई की ईजीएम का अध्यक्ष नियुक्त किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 सितंबर (भाषा) दिल्ली उच्च न्यायालय ने रविवार को होने वाली भारतीय घुड़सवारी महासंघ (ईएफआई) की असाधारण आम बैठक (ईजीएम) के लिए सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति नजमी वजीरी को अध्यक्ष नियुक्त किया है।

ईजीएम में विचार के लिए छह एजेंडा को शामिल किया गया है जिसमें ईएफआई के 2023-24 के कैलेंडर में प्रस्तावित संशोधन, 23 सितंबर से आठ अक्टूबर तक होने वाले 19वें एशियाई खेलों के लिए वित्तपोषण और प्रतिनिधित्व तथा पीआर एजेंसी की सेवा लेना भी शामिल है।

न्यायमूर्ति तारा वितास्ता गंजू ने 15 सितंबर के अपने आदेश में कहा, ‘‘यह अदालत 17 सितंबर को होने वाली ईएफआई की असाधारण आम बैठक के लिए इस अदालत के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति नजमी वजीरी को अध्यक्ष नियुक्त करती है… इसके लिए न्यायमूर्ति नजमी वजीरी (सेवानिवृत्त) को दो लाख रुपये की सम्मान राशि का भुगतान किया जाएगा जिसे ईएफआई द्वारा वहन किया जाएगा।’’

भाषा

सुधीर पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments