scorecardresearch
Monday, 2 February, 2026
होमखेलटी20 विश्व कप के शुरूआती चरण में टीम से नहीं जुड़ेंगे हेजलवुड : चयनकर्ता

टी20 विश्व कप के शुरूआती चरण में टीम से नहीं जुड़ेंगे हेजलवुड : चयनकर्ता

Text Size:

सिडनी, दो फरवरी (भाषा) आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोट से उबरने के बाद श्रीलंका में टी20 विश्व कप के शुरूआती मैचों के लिये टीम के साथ नहीं जायेंगे ।

राष्ट्रीय चयनकर्ता टोनी डोडेमेड ने सोमवार को यह जानकारी दी । नाथन हिल्स, टिम डेविड और ग्लेन मैक्सवेल कोलंबो पहुंच चुके हैं और मंगलवार को टीम से जुड़ेंगे ।

आस्ट्रेलिया को प्रारंभिक दौर के चार मैच श्रीलंका में खेलने हैं । उसे पहला मैच 11 फरवरी को आयरलैंड से खेलना ।

हेजलवुड टूर्नामेंट के शुरूआती दौर में सिडनी में रहेंगे । सीन एबोट यात्रा रिजर्व के तौर पर टीम के साथ जायेंगे ।

हेजलवुड चोट के कारण 2025 . 26 एशेज श्रृंख्रला से भी बाहर रहे थे । डोडेमेड ने यह नहीं बताया कि हेजलवुड कब से खेल सकेंगे । आस्ट्रेलिया के प्रारंभिक दौर के मुकाबले 20 फरवरी को खत्म होंगे ।

टी20 विश्व कप भारत और श्रीलंका में सात फरवरी से आठ मार्च तक खेला जायेगा ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments