scorecardresearch
Friday, 14 March, 2025
होमखेलहरियाणा ने दो स्वर्ण पदक से तीरंदाजी स्पर्धा में दबदबा बनाया

हरियाणा ने दो स्वर्ण पदक से तीरंदाजी स्पर्धा में दबदबा बनाया

Text Size:

देहरादून, सात फरवरी (भाषा) हरियाणा ने शुक्रवार को यहां 38वें राष्ट्रीय खेलों में तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में अपना दबदबा कायम रखते हुए पुरुष और महिला इंडियन राउंड टीम स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीता।

हरियाणा के यशु, आशीष मलिक, राहुल और रवि ने इंडियन राउंड की तीरंदाजी प्रतियोगिता की पुरुष टीम स्पर्धा में जीत हासिल की।

उत्तर प्रदेश के शुभम, मनीष, जयदीप कुशवाहा और अभिषेक ने रजत पदक जीता जबकि महाराष्ट्र के गौरव संजयराव चंदाने, रोशन नारायण सोलंकी, अनिकेत महेंद्र गावड़े और पवन सदनराव जाधव ने कांस्य पदक जीता।

महिला टीम स्पर्धा में हरियाणा ने अपना दबदबा जारी रखा जिसमें निकिता, दिव्या, मोनिका और काजल ने स्वर्ण पदक जीता। मणिपुर की लाईफ्राकपम रोजिना देवी, मोइरांगथेम बेबी देवी, मिलेनिया थोकचोम और हेइक्रुजम रोशिना देवी ने रजत पदक हासिल किया।

छत्तीसगढ़ की चांदनी साहू, सुलोचना राज, सुशीला नेताम और हर्षिता साहू की टीम ने कांस्य पदक हासिल किया।

उत्तर प्रदेश के तीरंदाज मनीष ने पुरुषों की व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता जबकि उनके राज्य के साथी शुभम को रजत पदक मिला। मणिपुर के चिंगाखम नेल्सन सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया।

महिलाओं की व्यक्तिगत स्पर्धा में मणिपुर की लाईफ्राकपम रोजिना देवी विजयी रहीं जबकि छत्तीसगढ़ की चांदनी साहू ने रजत और असम की टूटूमोनी बोरो ने कांस्य पदक हासिल किया।

मिश्रित टीम स्पर्धा में महाराष्ट्र के गौरव संजयराव चंदने और भावना संतोष सत्यगिरी की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता जबकि झारखंड के माधो बिरुआ और मनीषा कुमारी को रजत पदक मिला।

असम के अरुण बारो और नम्रता ब्रह्मा ने करीबी मुकाबले में कांस्य पदक हासिल किया।

‘इंडियन राउंड’ में उपकरण और प्रतियोगिता के नियमों का संयोजन होता है जिसमें तीरंदाज बांस से बने धनुष का उपयोग करते हैं लेकिन वे आधुनिक उपकरणों जैसे लगते हैं और वे आम तौर पर कम दूरी से निशाना साधते हैं।

भाषा नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments