scorecardresearch
Sunday, 22 February, 2026
होमखेलगुजरात की वैदेही ने राष्ट्रीय खेलों की टेनिस प्रतियोगिता का महिला एकल खिताब जीता

गुजरात की वैदेही ने राष्ट्रीय खेलों की टेनिस प्रतियोगिता का महिला एकल खिताब जीता

Text Size:

देहरादून, 11 फरवरी (भाषा) गुजरात की वैदेही चौधरी ने मंगलवार को यहां टेनिस प्रतियोगिताओं के अंतिम दिन महाराष्ट्र की वैष्णवी अडकर को सीधे सेट में हराकर महिला एकल खिताब जीतकर राष्ट्रीय खेलों का अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीता।

सोमवार को जील देसाई के साथ महिला युगल का स्वर्ण पदक जीतने वाली वैदेही ने एकल फाइनल में वैष्णवी को 6-4, 6-4 से हराया।

महाराष्ट्र की आकांक्षा निटुरे और कर्नाटक की अमोदिनी नाइक को कांस्य पदक मिला।

पुरुष एकल का स्वर्ण सेना के इशाक इकबाल ने जीता जिन्होंने पहला सेट गंवाने के बाद वापसी करते हुए गुजरात के देव जाविया को फाइनल में 3-6, 6-4, 7-6 से शिकस्त दी।

तमिलनाडु के मनीष सुरेश कुमार और कर्नाटक के प्रज्जवल देव को कांस्य पदक मिला।

लोहित अक्ष बद्रीनाथ और लक्ष्मी प्रभा अरुण कुमार की तमिलनाडु की जोड़ी ने फाइनल में निकी के पूनाचा और सोहा सादिक की कर्नाटक की जोड़ी को 6-4, 6-1 से हराकर मिश्रित युगल का स्वर्ण पदक जीता।

हरियाणा के सुनील कुमार और अदिति रावत तथा पश्चिम बंगाल के नितिन कुमार सिन्हा और युबरानी बनर्जी को कांस्य पदक मिले।

भाषा सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments