scorecardresearch
Friday, 20 February, 2026
होमखेलगुजरात जायंट्स ने पुणेरी पलटन को हराया

गुजरात जायंट्स ने पुणेरी पलटन को हराया

Text Size:

हैदराबाद, 29 नवंबर (भाषा) गुजरात जायंट्स ने प्रतीक दहिया के शानदार खेल के दम पर मंगलवार को यहां प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के मैच में पुणेरी पलटन को 51-39 से शिकस्त दी।

गुजरात ने इस जीत से पुणे का पांच मैचों से चला आ रहा विजय अभियान भी थाम दिया।

पुणे ने शुरू में अच्छा खेल दिखाया और एक समय वह 15-8 से आगे था। मध्यांतर तक भी पुणे की टीम 22-21 से आगे थी। इसके बाद हालांकि मैच में पूरी तरह से गुजरात का दबदबा रहा और उसने दूसरे हाफ में बेहतरीन खेल का नजारा पेश करके जीत दर्ज की।

गुजरात की तरफ से दहिया ने फिर से शानदार खेल दिखाया और 19 अंक बनाए।

भाषा पंत सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments