scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमखेलगोल्फ: हिताक्षी और स्नेहा शीर्ष दो स्थान पर

गोल्फ: हिताक्षी और स्नेहा शीर्ष दो स्थान पर

Text Size:

हैदराबाद, एक सितंबर (भाषा) हिताक्षी बख्शी 14वें होल में लगाये ईगल के दम पर हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर के 11वें चरण के दूसरे दौर के खेल के बाद गुरुवार को यहां चार अंडर 68 के स्कोर साथ तालिका में शीर्ष पर है।

वह पहले दौर में तालिका में शीर्ष पर रही स्नेहा सिंह से एक शॉट आगे है। पेशेवर के तौर पर अपने पहले खिताब का इंतजार कर रही स्नेहा ने दूसरे दौर में दो अंडर 70 का कार्ड खेला। उनका कुल स्कोर छह अंडर 138 है।

प्राणवी उर्स (70-71) कुल तीन अंडर 141 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर है। नयनिका संघा (69-72) भी इसी स्थान पर है।

पांचवें, छठे और सातवें स्थान पर अमेच्योर खिलाड़ी कीर्तना आर नायर (70-72), हीना कांग (71-72) और विधात्री उर्स (72-72) है। खुशी खानिजाउ (77-68) और सहर अटवाल (70-75) संयुक्त नौवें और श्वेता मानसिंह (69-78) 10वें स्थान पर है।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments