scorecardresearch
Thursday, 28 August, 2025
होमखेलगांगुली एसए20 टीम प्रिटोरिया कैपिटल्स के मुख्य कोच नियुक्त

गांगुली एसए20 टीम प्रिटोरिया कैपिटल्स के मुख्य कोच नियुक्त

Text Size:

सेंचुरियन, 24 अगस्त (भाषा) पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को रविवार को 2026 सत्र से पहले एसए20 टीम प्रिटोरिया कैपिटल्स का मुख्य कोच नियुक्त किया गया। यह किसी टीम का मुख्य कोच बनने का उनका पहला कार्यकाल होगा।

बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष गांगुली इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज जोनाथन ट्रॉट की जगह लेंगे जिनके पद छोड़ने की घोषणा शनिवार को की गई थी।

सेंचुरियन स्थित फ्रेंचाइजी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘हमें सौरव गांगुली को अपना नया मुख्य कोच घोषित करते हुए बेहद खुशी हो रही है। ’’

यह पहली बार होगा जब गांगुली किसी क्रिकेट टीम के मुख्य कोच होंगे। 2018 और 2019 के बीच गांगुली आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स के टीम निदेशक थे। बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने यह पद छोड़ दिया था।

प्रिटोरिया कैपिटल्स का स्वामित्व जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के पास है जो दिल्ली कैपिटल्स का सह-मालिक है।

गांगुली को पिछले साल जेएसडब्ल्यू का क्रिकेट निदेशक नियुक्त किया गया था।

ट्रॉट को एसए20 के 2025 सत्र से पहले मुख्य कोच नियुक्त किया गया था लेकिन फ्रेंचाइजी 10 ग्रुप मैचों में से केवल दो जीत के साथ नॉक-आउट में पहुंचने में विफल रही और छह टीमों की टी20 लीग तालिका में पांचवें स्थान पर रही।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments