scorecardresearch
Friday, 17 April, 2026
होमखेलआईओए के पूर्व अध्यक्ष एन रामचंद्रन का निधन

आईओए के पूर्व अध्यक्ष एन रामचंद्रन का निधन

Text Size:

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल (भाषा) भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के पूर्व अध्यक्ष नारायण रामचंद्रन का बृहस्पतिवार को चेन्नई में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

वह 77 वर्ष के थे।

भारतीय स्क्वाश रैकेट्स महासंघ (एसआरएफआई) के महासचिव साइरस पोंचा ने पीटीआई को बताया, ‘‘पिछले कुछ महीनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी और आज उन्होंने अंतिम सांस ली।’’

पोंचा ने कहा, ‘‘स्क्वाश जगत के लिए यह एक बहुत बड़ी क्षति है। मेरे पास शब्द नहीं हैं… वह शुरुआत में एसआरएफआई के अध्यक्ष भी रहे थे।’’

रामचंद्रन ने फरवरी 2014 से दिसंबर 2017 तक आईओए के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। वह 2008 से 2016 तक विश्व स्क्वाश महासंघ के अध्यक्ष भी रहे।

भाषा सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments