scorecardresearch
Friday, 20 February, 2026
होमखेलइंग्लैंड का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला

इंग्लैंड का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला

Text Size:

कटक, नौ फरवरी (भाषा) इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने भारत के खिलाफ रविवार को यहां दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

भारत ने दो बदलाव करते हुए सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और कुलदीप यादव की जगह विराट कोहली और वरुण चक्रवर्ती को मौका दिया है। कोहली चोट के कारण पहले एकदिवसीय मुकाबले में नहीं खेल पाए थे।

कुलदीप को आराम दिया गया है जिससे चक्रवर्ती को पदार्पण का मौका मिला।

इंग्लैंड ने भी तीन बदलाव करते हुए मार्क वुड, जेमी ओवरटन और गस एटकिंसन को एकादश में शामिल किया है।

भाषा सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments